फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषियों को फांसी दिए जाने पर अधिवक्ताओं ने मिठाई बांटी

विज्ञापन
निर्भया कांड के दोषियों को फांसी दिए जाने पर खुशी जताते दीवानी कचहरी के अधिवक्ता - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
दोषियों को फांसी, वकीलों ने मिठाई बांटी
विज्ञापन

निर्भया कांड के दोषियों को शुक्रवार सुबह दी गई फांसी
दीवानी कचहरी में बंटी मिठाई, निर्णय की हुई सराहना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। आखिरकार चर्चित निर्भया हत्याकांड के दोषियों को फांसी दे दी गई। शुक्रवार को फांसी दिए जाने के बाद दीवानी कचहरी में अधिवक्ताओं ने खुशी जताई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अदालत के फैसले की प्रशंसा की। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन भवन के सामने एकत्र अधिवक्ताओं के बीच पूर्व अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि न्यायालय में भले थोड़ी देर हो जाए, लेकिन पीड़ित को न्याय मिलता है। विलंब केवल बचाव पक्ष कानूनी तिकड़मों के जरिए अभियुक्त पक्ष को छुड़ाने अथवा लाभ पहुंचाने के लिए किया जाता है। प्रशासनिक मंत्री शुभांगी द्विवेदी ने कहा कि आज का दिन माइलस्टोन साबित हुआ। अभियुक्तों के फांसी से यह स्पष्ट हो जाता है कि भारतीय जनता और वादकारी न्याय के इसी कड़े रूप को पसंद करने लगी है। वह चाहती है कि जितनी जल्दी हो सके उसे न्याय मिले और गंभीर व कड़ा न्याय मिले। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भारतीय न्याय व्यवस्था में निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने के लिए एक दूसरे को बधाई दी गई। इस मौके पर अधिवक्ता आलोक श्रीवास्तव, सुमित, संजीव, राजकुमार गुप्ता, रूशाद खान, विनीत श्रीनेत, गिरजेश सिंह, भूपेंद्र सिंह बघेल, पूनम दुबे, पूर्णेंदु दुबे, विनोद चौधरी, अनिल, देवेश, प्रदीप, वीरेंद्र श्रीवास्तव, कृपाशंकर त्रिपाठी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें