फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तिगोड़वा में नहीं रखा जा सकी दुर्गा प्रतिमा, दोनों पक्ष अड़े

Mon, 16 Oct 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पथरा के तिगोड़वा में स्थापित होने वाली दुर्गा प्रतिमा स्थल पर तैनात पुलिस के टीम। संवाद
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

छावनी में तब्दील हुआ चौराहा, चार थानों की पुलिस तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी

पथरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के तिगोड़वा चौराहे पर परंपरागत तरीके स्थापित होने वाली दुर्गा प्रतिमा की स्थापना सोमवार शाम तक नहीं हो सकी। प्रशासन और आयोजक कोई झुकने को तैयार नहीं हुआ। ये अपनी-अपनी राय पर अड़े रहे। प्रशासन जहां सुनीता देवी के दावे के आधार पर भूमि को विवादित मानते हुए पुराने पंडाल के बगल में प्रतिमा स्थापना की बात कर रहा है। वहीं, आयोजन समिति के शेषराम का कहना है कि 31 वर्षों से हम इसी स्थान पर प्रतिमा बैठाते आए हैं। सुनीता देवी का मामला मंडलायुक्त के यहां लंबित है। इसपर स्थगन आदेश भी है। ऐसी स्थिति में हमें फैसला होने तक पुराने स्थान पर प्रतिमा स्थापित करने दी जाए।
विज्ञापन

इधर, प्रशासन चाक-चौबंद दिखा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौराहे को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पथरा, डुमरियागंज, भवानीगंज व त्रिलोकपुर थाने की पुलिस की चहलकदमी से आम लोग खौफजदा दिखाई दिए। पीएसी के जवान भी पहुंच गए हैं। नायब तहसीलदार विन्द्रेश गुप्ता ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजकों से प्रशासन के आदेश का हर हाल में पालन करने को कहा। तथा किसी भी प्रकार की अशांति पैदा होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि प्रशासन के आदेश का अनुपालन कराना हमारा काम है। हम लोग दुर्गा पूजा को शांतिपूर्वक संपन्न कराना चाहते हैं। किंतु समिति के लोग प्रशासन की बात पर एकमत नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें