कलक्ट्रेट सभागार में डीएलआरसी एवं डीसीसी बैंकिंग कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने पिछली बैठक के कार्यवृत्त की समीक्षा की। उन्होंने लीड बैंक अधिकारी एवं सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश देते हुए कहा कि वार्षिक ऋण योजना के तहत आवंटित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करें। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लोन एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के सीसीएल के प्रकरण प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया जाए। किसान क्रेडिट कार्ड के प्रकरण भी शीघ्र स्वीकृत किया जाए। किसी भी योजना के पात्र लाभार्थी को अनावश्यक परेशान न किया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने सीडी रेसियो बढ़ाने और केसीसी एवं फसल बीमा योजना की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। लीड बैक अधिकारी ने बताया कि त्रैमास मार्च वित्तीय वर्ष 2023-24 की वार्षिक ऋण योजना के तहत बैंकों को आवंटित वित्तीय लक्ष्य 4766.36 करोड़ के सापेक्ष 3804.45 करोड़ की उपलब्धि रही जो कुल आवंटित लक्ष्य का 79.81 प्रतिशत है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत त्रैमास सितंबर 2023-24 में समूह का खाता खोलने का वार्षिक लक्ष्य 1083 के सापेक्ष पूर्ति 1088 है एवं सीसीएल लक्ष्य 3909 के सापेक्ष 3925 पत्रावलियां बैंक को प्रेषित की गई जिसके सापेक्ष 3730 समूहो को सीसीएल स्वीकृत किया गया।
किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत शासन से प्राप्त भौतिक लक्ष्य नवीनीकरण के लिए 106036 एवं नया 72234 कुल भौतिक लक्ष्य 178270 के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2023-24 की चतुर्थ त्रैमास मार्च 2024 तक बैंकों द्वारा कुल नवीनीकरण के लिए 106163 केसीसी एवं नया केसीसी 72322 निर्गत किए गए हैं। लक्ष्य के सापेक्ष कुल 178485 केसीसी निर्गत किए गए हैं जो कुल लक्ष्य का 100.12 प्रतिशत है। इस दौरान पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसीएनआरएलएम योगेंद्र लाल भारती, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज, लीड बैंक अधिकारी आरके सिन्हा, जिला कृषि अधिकारी मो. मुजम्मिल, जिला उद्यान अधिकारी नन्हेलाल वर्मा उपस्थित रहे।