फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उपमहानिरीक्षक ने भगवानपुर एसएसबी बीओपी का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। सशस्त्र सीमा बल भगवानपुर में मंगलवार को उपमहानिरीक्षक डॉक्टर एनके प्रसाद (चिकित्सा) सीमांत मुख्यालय लखनऊ द्वारा कैंपस क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर डॉ. अमित नंदन त्रिपाठी, द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) 22वीं वाहिनी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परिसर की स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित कार्मिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के उपायों एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। इसके साथ ही हार्ट अटैक से संबंधित जांच (लाइफ सेविंग किट) का प्रदर्शन एवं परीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर समवाय के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें