पुलिस की जोन स्तरीय एथलेटिक्स, खो-खो व साइकिलिंग प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस परिसर में आयोजित पुलिस की जोन स्तरीय एथलेटिक्स, खो-खो व साइकिलिंग प्रतियोगिता में देवरिया की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। महिला वर्ग में मेजबान टीम ने बाजी मारी। आखिरी दिन शनिवार को खो-खो के मैच में सिद्धार्थनगर की महिला टीम ने बाजी मारी। वहीं, पुरुष वर्ग में श्रावस्ती ने परचम लहराया।
ओवरऑल चैंपियन देवरिया चार गोल्ड व एक सिल्वर आठ ब्रांज के साथ प्रथम स्थान पर रहा। वहीं, सिद्धार्थनगर की महिला टीम ने चार गोल्ड, एक सिल्वर व दो ब्रांज के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। अंतिम दिन हुए 26 मील मैराथन में बृजेश यादव देवरिया ने प्रथम, आयुष यादव गोंडा ने द्वितीय, अमित पासवान देवरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
20 किमी साइकिलिंग में रामप्रसाद चौधरी ने प्रथम, नवीन सिंह गोंडा ने द्वितीय, अविनाश यादव देवरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, महिला वर्ग में मायावती श्रावस्ती ने प्रथम, सुषमा रावत सिद्धार्थनगर ने द्वितीय, संतोषी राणा श्रावस्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ में कृष्ण मोहन साहनी ने प्रथम, अंचल राणा श्रावस्ती ने द्वितीय, अंकित सिंह गोरखपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, महिला वर्ग से कंचन यादव सिद्धार्थनगर ने प्रथम, मायावती श्रावस्ती ने द्वितीय, मन्नू सिंह कुशीनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ में कृष्ण मोहन साहनी ने प्रथम अख्तर आलम श्रावस्ती ने द्वितीय, चंद्रशेखर गोंडा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, महिला वर्ग में कंचन यादव सिद्धार्थनगर ने प्रथम, नेमवती श्रावस्ती ने द्वितीय, चंदा चौहान देवरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ऊंची कूद में क्षमा सिंह कुशीनगर ने प्रथम, विभा वर्मा कुशीनगर ने द्वितीय, सुधा कुमारी सिद्धार्थनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, पुरुष वर्ग में वसंत यादव कुशीनगर ने प्रथम, राजकुमार गाेंडा ने द्वितीय, पवन कुमार सिद्धार्थनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खो-खो में सिद्धार्थनगर ने मारी बाजी
खो-खो महिला टीम का फाइनल मैच सिद्धार्थनगर व कुशीनगर के बीच खेला गया। इसमें सिद्धार्थनगर की टीम ने 5-4 से कुशीनगर को हराकर चल वैजंती ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। वहीं, पुरुष वर्ग में देवरिया व श्रावस्ती के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें श्रावस्ती ने 11-10 से देवरिया को हराकर चल वैजंती ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया।
इस दौरान एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल, आरआई बीएन गुप्ता, एसएन सिंह, उमेश दूबे, उमाशंकर यादव, रामकरन, चंद्रिका श्रीवास्तव, शिवधनी आदि मौजूद रहे।