बीईओ इटवा को समस्याओं से अवगत कराते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जुड़े शिक्षक। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
समस्याओं के निदान की बीईओ से मांग
इटवा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई इटवा की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। बीईओ को शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया गया और निस्तारण की मांग की गई। शिक्षकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का बीईओ राजेश कुमार ने आश्वासन दिया। जिला महामंत्री पंकज तिवारी, इंद्रमणि त्रिपाठी, अमरजीत सिंह, कपिल तिवारी, हेमंत गुप्ता, देवेंद्र गौड़, चंद्रप्रकाश वर्मा, रामकुबेर, अजीत पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद