इटवा तहसील में एसडीएम विकास कश्यप को ज्ञापन देते फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सदस्य। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों की जांच की मांग
इटवा। फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को एसडीएम इटवा को ज्ञापन सौंपा। अवैध रूप से संचालित दवा की दुकानों, बंगाली क्लिनिकों, मानक विहीन दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।
फार्मासिस्ट प्रेम कुमार गुप्ता ने कहा कि स्थानीय क्षेत्र में दवाओं की अवैध दुकानों व बंगाली अस्पतालों की संख्या बढ़ गई है। वहां मरीजों का शोषण हो रहा है। उन्होंने मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान प्रदीप कुमार शुक्ल, सुनील कुमार शुक्ल, अवधेश मद्धेशिया, यदुनंदन प्रजापति, श्याम सुंदर यादव, संत कुमार, हामिद अली, सुनील मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद