डुमरियागंज। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण को लेकर गांव-गांव में विद्युत समाधान शिविर लगाने की मांग की है।
उन्होंने विद्युत निगम के कुछ अधिकारियों कर्मचारियों पर कनेक्शन चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न शोषण करने का भी आरोप लगाया है। पूर्व विधायक ने बताया कि डुमरियागंज में विद्युत उपभोक्ताओं के उत्पीड़न की लगातार सूचना मिल रही है। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए गांव-गांव में विद्युत समस्या समाधान शिविर लगाए जाने और विद्युत उपभोक्ताओं का जांच के नाम पर उत्पीड़न करने वाले कर्मचारियों की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।