फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ककरहवा में इमिग्रेशन कार्यालय खोलने की मांग

Wed, 20 Mar 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरहवा। वित्त राज्यमंत्री भारत सरकार पंकज चौधरी से सोमवार को उनके आवास पर लुम्बिनी के पूर्व मेयर मनमोहन चौधरी व सिद्धार्थनगर नगरपालिका नेपाल के मेयर इश्तियाक खां ने मुलाकात की। इस दौरान वित्त राज्य मंत्री को मांग पत्र देते हुए लुम्बिनी से अयोध्या के लिए बस चलावाने व जल्द से जल्द ककरहवा में इमिग्रेशन कार्यालय खोलने की मांग की।
विज्ञापन

लुम्बिनी नगरपालिका के पूर्व मेयर मनमोहन चौधरी व सिद्धार्थनगर नगरपालिका के मेयर इश्तियाक खां ने वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी से मुलाकात के दौरान कहा कि भगवान राम का ससुराल नेपाल के जनकपुर में होने के कारण नेपाल के लोगों का लगाव भगवान राम से बहुत गहरा है। इसकी वजह से बड़ी संख्या में नेपाल के लोगों का अयोध्या जाना होता है। यातायात सुविधा न होने की वजह से लोगों को परेशानी होती है।
भारत-नेपाल मैत्री संबंध के तहत लुम्बिनी से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से दोनों देशों के नागरिकों को सहूलियत मिल जाएगी। साथ ही उन्होंने मांग करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक लुम्बिनी में गौतम बुद्ध का दर्शन करने के लिए आते हैं। लेकिन ककरहवा में इमिग्रेशन कार्यालय न होने के कारण उन्हें लंबी दूरी तय कर सोनौली के रास्ते जाना पड़ता है। ककरहवा में इमिग्रेशन कार्यालय खुल जाने से विदेशी नागरिकों को लुम्बिनी आने में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व मेयर मनमोहन चौधरी ने बताया कि वित्त राज्यमंत्री ने मांग पत्र लेते हुए जल्द से जल्द अमल करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान भावेश चौधरी, अमरनाथ, रवि कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें