कपिलवस्तु। भारत-नेपाल सीमा अलीगढ़वा-चाकरचौड़ा बॉर्डर पर भंसार को सुचारू रूप से संचालित किए जाने की मांग एक बार फिर उठने लगी है। नेपाल-भारत मैत्री संघ की जिला कार्यसमिति की ओर से अध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद उपाध्याय की अध्यक्षता में एक ज्ञापन भारतीय दूतावास काठमांडो और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजा गया है। ज्ञापन के माध्यम से नेपाल-भारत मैत्री संघ ने यह भी मांग किया है कि सरकारी मनी चेंजर पूर्व की भांति चाकरचौड़ा, सुठौली मर्यादपुर दोबारा स्थापित किया जाए। पूर्व की भांति गौरा, शिवबलवा में भन्सार कार्यालय स्थापित किया जाए। बताते चलें कि चाकरचौडा में भंसार कार्यालय स्थापित है। लेकिन, भंसार नहीं हो पाता है। इससे दोनों देशों के नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए चकरचौडा भंसार कार्यालय को सुचारु रूप से संचालित किया जाना जरूरी है। ज्ञापन देने वालों में नेपाल भारत मैत्री संघ के जिला उपाध्यक्ष राम प्रसाद भुसाल, मनीराम कुर्मी, मानुल्लाह खान, उप शाखा अध्यक्ष ध्रुव नारायण, रीता पांडेय आदि शामिल रहे।