बांसी क्षेत्र के जिग्निहवा चौराहे पर नायब तहसीलदार अमित सिंह को ज्ञापन सौंपते किसान यूनियन के ल
सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र की अगुवाई में जिगिनहवा चौराहे पर किसान पंचायत का आयोजन किया। इसके बाद मांगों के समर्थन में नायब तहसीलदार अमित सिंह को ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने जिगिनहवा-चेतिया जाने वाली सड़क, जो काफी जर्जर है। लगातार हो रही दुर्घटना को देखते हुए जिगिनहवा चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। इसके अलावा अन्य मांग गिनाई। किसान पंचायत में हरीश चन्द्र चौधरी, सूर्यप्रकाश सिंह, प्रदीप कुमार, बृजभान चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद