बांसी। नगर पालिका के सभासद प्रतिमा वर्मा व अकरम अली ने बुधवार को डीएम से मिलकर परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने की मांग की। सभासदों ने कहा कि एक वर्ष से नगर पालिका में परिवार रजिस्टर की नकल नहीं जारी किया जा रहा है, जिससे नगरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र बनवाने से लेकर, वरासत सहित तमाम कार्य में परिवार रजिस्टर के नकल की मांग की जाती है। परिवार रजिस्टर की नकल न मिलने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। संवाद