फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दवाओं के दाम बढ़ोतरी पर नियंत्रण की मांग

Sat, 24 Jun 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में  प्रशासनिक अधिकारी को मांगपत्र सौंपते एमआर संघ के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव एसोसिएशन ने आठ सौ से अधिक दवाओं के दाम में वृद्धि का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री से बढ़े मूल्य को समाप्त एवं दवाओं के मूल्य पर नियंत्रण की मांग की है। उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपा। एंटी बायोटिक, एंटी सेप्टिक, ओआरएस, डायबिटीज, हृदयरोग, किडनी एवं कैंसर समेत आठ सौ से अधिक जीवन रक्षक दवाओं का पिछले वर्ष भी दाम बढ़ाया गया था। इन दवाओं की लगातार मूल्य वृद्धि से लोगों को बहुत समस्याएं हैं। सरकार को जनहित में इन दवाओं के मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण करना चाहिए। इस दौरान अरुण पाठक, रिपुंजय राय, सागर, ऋषभ पांडेय, रवि व विष्णु कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें