फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बांसी नगर पालिका के सीमा विस्तार की उठी मांग

Mon, 25 May 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष और नामित सभासद घनश्याम जायसवाल ने नगर के विकास और सीमा विस्तार को लेकर प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग के नाम संबोधित एक ज्ञापन प्रभारी एसडीएम विवेकानंद मिश्र को सौंपा है। घनश्याम जायसवाल ने कहा कि नगर क्षेत्र के बाहर बसे कई मोहल्ले और ग्रामीण क्षेत्र व्यावहारिक रूप से नगर का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन सीमा विस्तार न होने के कारण वहां के लोगों को नगर पालिका की मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने शासन से मांग की कि नगर हित और विकास को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद बांसी के परिसीमन की स्थगित प्रक्रिया को तत्काल प्रारंभ कर शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि नगर का योजनाबद्ध विकास संभव हो सके और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें