सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बर्डपुर नंबर एक के टोला अलीगढ़वा में 31 अक्तूबर को गोदाम में हुए विस्फोट के मामले में उच्चस्तरीय जांच मांग की है। इस संबंध में दो दर्जन से अधिक लोगों ने सोमवार को जिलाधिकारी को संबोधित मांगपत्र एसडीएम प्रियंका चौधरी को सौंपा।
जिलाधिकारी को सौंपे मांगपत्र में अजीजुद्दीन, सहाबुद्दीन, राधेश्याम, इश्तियाक, एजाज, मो. अयूब, इबरार, सुखराज आदि ने आरोप लगाया है कि घटना में पुलिस ने जिसे अभियुक्त बनाया है, वह मुंबई में रहता है। कुछ ही दिन पहले वह घर आया था। जिस मकान में घटना हुई उसे अभियुक्त के पिता ने मकान किराए पर दे रखा है। पुलिस ने बेकसूर को आरोपी बना दिया है। इसकी जांच कराते हुए निर्दोष को न्याय एवं दोषियों पर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने भी डीएम से घटना की जांच कराने की मांग की है। संवाद