फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

Tue, 17 Oct 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते बार एसोसिएशन के अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
बार एसोसिएशन की बैठक में उठाई गई मांग, ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

फोटो- है


संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। बार एसोसिएशन डुमरियागंज के अधिवक्ताओं ने सोमवार को डुमरियागंज तहसील परिसर में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने के लिए प्रदर्शन किया। इसके साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
एक पखवाड़े के अंदर अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठाई गई। चेतावनी दी गई की 15 दिन के अंदर सुरक्षा अधिनियम लागू न हुआ तो अधिवक्ता व्यापक आंदोलन छेड़ने के लिए विवश हो जाएंगे। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय की अगुवाई में अधिवक्ता भवन पर इकट्ठा हुए। जहां से जुलूस की शक्ल में डुमरियागंज तहसील पहुंचे और प्रदेश के विभिन्न जिलों में आएदिन अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले और दुर्व्यवहार पर रोष प्रकट किया। कहा कि 14 अक्तूबर को अधिवक्ताओं की बैठक में एलान किया गया था कि 15 अक्तूबर तक अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम न लागू किया गया तो 16 अक्तूबर को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उसी के तहत विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान महामंत्री राम बहादुर यादव, आशीष श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव, जलाल अहमद, उदय, मुनीश हैदर रिजवी, हरिश्चंद्र सिंह, रवि शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें