फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क पर हुए अतिक्रमण को जल्द हटवाने की मांग

Fri, 15 Sep 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर।भारतीय किसान भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को इटवा तहसील परिसर में बैठक की। इसके बाद मांगों के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं से लिये जा रहे अधिक मूल्य पर रोक लगाई जाए। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को शीघ्र लागू किया जाए। पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर अतिक्रमण करके किए जा रहे बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों को तत्काल हटाया जाए। शासन के निर्देश पर निर्धारित समयों में विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से दी जए। बीआरसी केन्द्रों में बन रहे आधार कार्डों में हो रही अवैध वसूली पर तत्काल अंकुश लगायी जाए। तहसील क्षेत्र के ग्राम पोखरभिटवा, सकतपुर, कनवर, नेबुहवा, बरगदवा, खखरा खखरी, झकहिया, परसा, खानकोट गांवों में खलिहान, पशुचर, खेलकूद मैदान, पौधरोपण, घूर गड्ढो आदि पर हुए अवैध कब्जे को कमेटी गठित करके शीघ्र अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर ईश्वरी प्रसाद मिश्र, मथुरा प्रसाद पांडेय, सुशीला देवी, विशंभर चौरसिया, रामफेर, महीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें