फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पूर्व मंत्री पर हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

Sun, 26 Apr 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गाजीपुर कांड को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। उन्होंने राज्यपाल से गाजीपुर जिले के करंडा थाने के कटारिया गांव में सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के अगुवाई में सपा प्रतिनिधिमंडल पर हमले के मामले में कार्रवाई की मांग की। सपा के जिला सचिव पारसनाथ विश्वकर्मा के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में पीड़ित को न्याय दिलाने मांग की गई। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, बेचई यादव, राम मिलन भारती, फूलचंद विश्वकर्मा, बहरइची प्रसाद प्रेमी, अब्दुल कलाम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें