डुमरियागंज। डुमरियागंज में पत्रकार की श्रद्धांजलि सभा में शनिवार की देर शाम शामिल होने आए परिवहन मंत्री को वरिष्ठ भाजपा नेता कुंवर आनंद सिंह ने डुमरियागंज से लखनऊ के लिए एसी बस सेवा की मांग की। इस पर परिवहन मंत्री ने मंच से ही ऐलान किया की जल्द ही नई बस का संचालन डुमरियागंज से लखनऊ के लिए शुरू करा दिया जाएगा। कुंवर आनंद सिंह ने बताया कि डुमरियागंज से अभी एक मात्र परिवहन निगम की वातानुकूलित जनरथ सेवा शाम 7 बजे रवाना होती है। एक और अतिरिक्त एसी बस सेवा का संचालन डुमरियागंज से लखनऊ के लिए शुरू होने से भीषण गर्मी में लोगों को यात्रा करने में आसानी हो जाएगी।