फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मांग उठी सिविल सिर्विसेज की, जेईई, नीट की शुरू की कोचिंग

Sun, 20 Aug 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने बांसी कस्बे में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग शुरू की, लेकिन छात्र-छात्राओं को सिविल सर्विसेज की तैयारी का अवसर नहीं मिल पा रहा है। बांसी क्षेत्र के छात्रों ने अभ्युदय के तहत कक्षाओं का संचालन करने के लिए प्रवेश के साथ ही जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया था। जुलाई माह से कक्षाओं का संचालन होने के बाद भी अभी तक बांसी क्षेत्र में सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए कक्षाओं का संचालन नहीं हो पाया है। बांसी में कोचिंग शुरू करने के लिए आए 80 आवेदन में से लगभग 50 आवेदन सिविल सर्विसेज की थी।
विज्ञापन

बांसी क्षेत्र के रतनसेन इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के अंतर्गत जेईई, नीट की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए भवन की तलाश पूरी नहीं हो सकी है। बांसी कस्बा में कोचिंग शुरू होने से इटवा व डुमरियागंज के छात्र-छात्राओं को भी सुविधा मिल रही है।
मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के तहत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए 80 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, साथ ही उन्होंने ज्ञापन देते हुए जिलाधिकारी से बांसी सेंटर संचालन करने की मांग की थी। प्रवेश परीक्षा देने के बाद अभी तक बांसी में सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए कक्षाओं का संचालन नहीं हो पाया है, जिससे छात्र-छात्राओं की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नहीं हो पा रही है। इस कारण छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है।
विज्ञापन



सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए तहसील में कक्षाओं का संचालन हो तो यहां के छात्रों को बाहर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए नहीं जाना पड़ता, जिससे तैयारी करने में आसानी होती।
-रिया वर्मा, छात्रा
-
सिविल सर्विसेज का सपना हर एक छात्र देखता है, लेकिन हर कोई तैयारी करने के लिए अन्य शहरों में नहीं जा सकते हैं। यदि यहां पर सिविल सर्विसेज की तैयारी होने लगे तो सभी के लिए तैयारी कर पाना संभव होगा।
-संजना, छात्रा

वर्जन
नीट व जेई की कक्षाओं का संचालन हो गया है। सिविल सर्विसेज की कक्षाओं के संचालन के लिए कस्बे में भवन की तलाश की जा रही है। जल्द ही बांसी में सिविल सर्विसेज की कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. राहुल गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें