फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सवा लाख देसी घी के दीपकों से जगमग होगा गालापुर महाकाली मंदिर

Wed, 18 Oct 2023 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

दिव्य और भव्य दीपोत्सव के आयोजन की तैयारियां पूर्ण

पूर्व विधायक ने एसडीएम के साथ कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

1100 से अधिक स्वयंसेवकों देसी घी से सवा लाख मिट्टी के दीपक जलाएंगे

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। शक्ति पीठ सर्किट से जुड़े ऐतिहासिक सिद्धपीठ मां गालापुर वटवासिनी महाकाली मंदिर परिसर में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें शारदीय नवरात्र की पंचमी के पावन अवसर पर देसी घी के सवा लाख दीपों का दीपदान कर दीपोत्सव जागरण की शाम व फलाहार कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई।

पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का आरम्भ मां भगवती की विधिवत पूजा। आरती के बाद दीपोत्सव के उपरांत देवी जागरण व प्रसाद वितरित कर किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा होंगे। दीपोत्सव कार्यक्रम में सवा लाख दीप जलाने की रणनीति बनी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 100 दीपों का एक ब्लॉक बनाया जाएगा और 1000 दीपों का एक ग्रुप, एक ग्रुप में जलाने के लिए 11 स्वयंसेवकों का चयन किया गया है। इस प्रकार से 1250 ब्लॉक और 125 ग्रुप, जिसमें जलाने वालों की 1100 से अधिक स्वयंसेवकों की टीम बनाकर उनको प्रशिक्षित किया गया।
देवी जागरण कार्यक्रम में भजन गायक श्रवण सुल्तानपुरी सहित कई चर्चित भजन गायकों व कलाकारों का जमघट होगा। सुप्रसिद्ध गायकों द्वारा मां भगवती के भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही कई देवी-देवताओं की झांकियों की झलकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। दीपोत्सव, भव्य देवी जागरण व फलाहार कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्वज विधायक राघवेंद्र सिंह ने उपजिलाधिकारी प्रवेन्द्र कुमार, अधिशासी अधिकारी भारतभारी अजय पांडेय, डुमरियागंज महेश प्रताप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें