फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कर्नाटक कमाने में गए युवक की मौत, गांव मेें मातम

Sat, 25 May 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के भुजौली गांव के खरहरा टोला निवासी सूरज (23) पुत्र अमरीश कर्नाटक में रोजी रोटी के लिए गया था। कंपनी में काम करते समय बृहस्पतिवार को मशीन की चपेट में आने से सूरज की मौत हो गई। सूरज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पिता अमरीश ने बताया कि चार बेटों में सूरज सबसे बड़ा था। लगभग माह भर पहले वह भाई की शादी करके परिवार का भरण पोषण करने के लिए कर्नाटक गया था। फोन पर सूचना मिली है कि काम करते वक्त मशीन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई है। परिवार के बड़े बेटे की मौत की सूचना पर गांव में मातम छा गया है। युवक की डेढ़ वर्षीय पुत्री भी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें