फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, घर में छाया मातम

Wed, 15 Feb 2023 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मस्जिदिया पिपरी गांव में रोते-बिलखते विशाल के परिजन।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, घर में छाया मातम शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मस्जिदिया पिपरी गांव में रोते-बिलखते विशाल के परिजन।
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। एक माह पहले सड़क हादसे में घायल शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मस्जिदिया पिपरी निवासी युवक की बुधवार भोर में इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया।
क्षेत्र के मस्जिदिया पिपरी निवासी विशाल गुप्ता (24) पकड़ी चौराहे पर अपना मकान बनाकर उसी में दुकान करते थे। 15 जनवरी को रात आठ बजे क्षेत्र के लालपुर गांव में किसी को पहुंचाने गए थे। घर आते समय पकड़ी गांव के पास सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल से बाइक की टक्कर हो गई थी। विशाल गुप्ता को काफी चोट लगी थी। जिला अस्पताल से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया था। बुधवार को मौत की खबर मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम लाश पहुंचते ही कोहराम मच गया। इसको देखने के लिए लोगों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता सहतु गुप्ता के चार लड़के एवं एक लड़की है। विशाल तीसरे नंबर का था। वह अपने परिवार का एक कमाऊ पुत्र था। बेटे की मौत के बाद माता सुभावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने बेटे की गम में रह रह कर बेहोश हो जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें