फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फंदे से लटके मिले युवा व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटके मिले युवा व्यवसायी की मौत
विज्ञापन

तुलसियापुर। ढेबरुआ चौराहे पर सोमवार को युवा व्यवसायी फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ढेबरुआ चौराहे पर बर्तन व गल्ले की दुकान करने वाले व्यवसायी दीपक अग्रहरि (22) घर के कमरे में फंदे से लटके मिले। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में फंदे से उतारकर तत्काल उनको जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। दीपक माता-पिता के तीन पुत्रों में सबसे बड़े और अविवाहित थे। उसके अलावा परिवार में दो छोटे भाई अभिषेक (20) व प्रिंस (18) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक, दीपक का इटवा के एक गल्ला व्यवसायी से रुपये के लेन-देन के संबंध में विवाद चल रहा था। रविवार को क्षेत्र के एक नेता की मध्यस्थता में दोनों में बैठक भी हुई थी, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। अचानक सोमवार को यह घटना हो गई। इस बारे में ढेबरुआ के एसएचओ राहुल सिंह यादव ने बताया कि मामले की जानकारी है। युवक को परिजन जिला अस्पताल ले गए थे। इस संबंध में तहरीर मिलेगी तो जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें