फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत

Sun, 19 May 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महमुदवा ग्रांट गांव का है मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के महमुदवा ग्रांट गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिए। लोगों में चर्चा है कि व्यक्ति अपने कमरे में छत के कुड़े के सहारे फंदे से फांसी लगा ली है।
विज्ञापन


क्षेत्र के महमुदवा ग्रांट गांव निवासी महेश (45) पुत्र उदित का गांव में चार मकान है। पत्नी राजेश्वरी प्राथमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों के लिए खाना बनाती है। रोज की तरह वह शनिवार को खाना बनाने गई थी। दोपहर बाद महेश की पत्नी घर आई। तो पति की खोजबीन करने लगी। इधर उधर पता करने से जब जानकारी नहीं मिली तो दूसरे मकान पर गई। जैसे ही मकान के कमरे गई तो देखा कि महेश की छत के कुंडे के सहारे फंदे से उसकी लाश लटक रही थी। यह घटना देखकर रोने बिलखने लगी। उसके बाद परिजन शव को फंदे से उतरवाकर आनन-फानन में गांव के बगल से गुजरी बानगंगा घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी हुई थी। पुलिस टीम पहुंचने से पहले शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें