फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नवनिर्मित पुलिया में गिरे एक बाइक सवार की मौत

Tue, 07 Mar 2023 07:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज-चंद्रीपघाट मार्ग पर बिथरिया गांव के पास हादसा
विज्ञापन

भवानीगंज। डुमरियागंज-चंद्रीपघाट मार्ग पर भवानीगंज थाना क्षेत्र के बिथरिया गांव के पास बाइक सवार तीन युवक नवनिर्मित पुलिया में गिर गए। इसमें एक की मौत हो गई।
बिथरिया गांव के पास पुलिया निर्माण होने के कारण बगल से बाईपास निकाला गया है। उसका थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी श्याम नाथ, सोनू और महेंद्र नाथ बाइक से रविवार देर रात इस मार्ग से गुजर रहे थे। पुलिया निर्माण की जानकारी न होने से वह बाइक समेत नवनिर्मित पुलिया में जा गिरे। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में पड़े युवकों पर राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष भवानीगंज शिव नारायण सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बेंवा भेजा। वहां डाक्टरों ने महेंद्रनाथ को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें