फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कब्र से निकाला गया शव, पीएम में खुलेगा मौत का राज

Sat, 11 May 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार ने जताई थी युवक के हत्या की आशंका
विज्ञापन


ढेबरुआ थाना क्षेत्र के झिंगाही गांव की है घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

तुलसियापुर। ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के झिंगहा में गत दिनों मार्ग दुर्घटना में मृत युवक की लाश को परिजनों की मांग पर डीएम के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र से निकाल कर पीएम के लिए भेजा। इस संबंध में अमर उजाला ने पीएम न होने से संबंधित परिजनों की पीड़ा को भी प्रमुखता से प्रकाशित भी किया है। जिसका परिजनों सहित गांव के लोग सराहना भी कर रहे हैं।

क्षेत्र के झिंगहा के रहने वाले शिवपूजन चौधरी (30) उर्फ लालू पुत्र रामकृपाल की गत दो मई की रात लगभग नौ बजे बाइक से अपनी ससुराल ढेबरुआ थाना क्षेत्र के भुतहिया जा रहे थे। जैसे ही वह मुख्य मार्ग पर स्थित झिंगहा चौराहा पार किए अचानक वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने परिजनों को सूचना दिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने पीएम करवाने से मना कर दिया था और लाश को बानगंगा नदी के किनारे दफना दिया था। लेकिन परिजनों ने जब मृतक के मोबाइल के काल डिटेल को देखा और मृतक व बाइक की स्थिति को देखा तो मौत संदिग्ध लगी। जिसके बाद उन्होंने डीएम पवन अग्रवाल को प्रार्थना पत्र देकर लाश का पीएम करवाने की मांग की, लेकिन एक सप्ताह तक जब लाश का पीएम नहीं हुआ तो परिजनों ने अमर उजाला को सूचना दी। जिसके बाद अमर उजाला में शनिवार को पोस्टमार्टम के इंतजार में शव का नहीं हो रहा अंतिम संस्कार शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दिन एसडीएम कर्मेन्द्र कुमार व एसओ शशांक कुमार सिंह की मौजूदगी में लाश को कब्र से बाहर निकाल कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में ढेबरुआ एसओ शशांक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने डीएम से लाश का पीएम करवाने की मांग की थी। जिसके बाद आज शोहरतगढ़ एसडीएम की मौजूदगी में लाश को कब्र से निकाला गया और पीएम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें