धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के मुसहरा गांव में शनिवार को युवक का शव कमरे में पंखे से फंदे में लटका मिला। शव जिस प्रकार से बेड से सटा हुआ था, लोग संदिग्ध मान रहे थे। पत्नी ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि घटना से पहले पति से विवाद हुआ था।
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के मुसहरा गांव के रहने वाले मिथुन निषाद (30) का शव उसके कमरे में शनिवार को सीलिंग फैन से फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मिथुन का शव पंखे से लटकने के बाद उसका शरीर कमरे में पड़े बेड पर बैठने जैसा नजर आ रहा था। इस पर चर्चा लोग करते हुए घटना को संदिग्ध मांग रहे थे। हालांकि पुलिस को लिखित सूचना में मिथुन की पत्नी राधिका ने बताया कि शनिवार को दिन में पति से कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद बाद पति ने उसको पीटा था। बाद में वह प्रधान के घर चल गई। जब लौटी तो पति ने खुदकुशी कर ली थी।
एसओ इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की नजर आ रही है। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जाएगा।