फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Wed, 15 Feb 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा। थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव में मंगलवार को बाग में पेड़ की डाल से फंदे के सहारे युवक का लटकता हुआ शव मिला। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को वह घर से निकला था।
विज्ञापन

क्षेत्र के फरीदाबाद गांव के कुछ लोगों ने गांव के दक्षिण तरफ आम के पेड़ की डाल से मोफलर के फंदे के सहारे युवक का लटकता हुआ शव देखा। मौके पर गए तो उसकी पहचान इमरान (30) के रूप में हुई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इमरान शादीशुदा था और के उसका छह माह का लड़का भी है। पत्नी अमीरुन्निशा पांच माह से लड़के के साथ दुधारा थाना क्षेत्र के रसूलपुर अपने मायके में रहती है। पिता रजा हुसैन की मौत बहुत पहले हो गई थी। वह अपने माता मजलैन के साथ घर पर रहता था। चार भाइयों में इमरान तीसरे नंबर का है। तीनों भाई मुंबई में मजदूरी करते हैं। लोगों ने बताया कि इमरान नशे का आदी था। इस संबंध में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें