फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन

- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- सदर क्षेत्र के साड़ी गांव की है घटना
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के साड़ी गांव में रविवार रात एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। कमरे के छत के कुंडे के सहारे उसका लटकता हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के साड़ी गांव निवासी सिद्धांत शर्मा (29) पुत्र राम देव शर्मा की कलेक्ट्रेट के सामने मोबाइल की दुकान है। परिजनों के मुताबिक रविवार को बंदी के कारण पूरे दिन वह घर पर ही था और कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। देर शाम खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। पत्नी एक दो माह और एक तीन साल की बच्ची के साथ मायके में थी। देर रात लगभग एक बजे मझले भाई उठे तो खिड़की के रास्ते देखा कि वह छत में लगे कुंडे के सहारे गमछे से लटक रहा है। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। सुबह लिखापढ़ी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। लिखापढ़ी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की जानकारी मिलने के बाद पत्नी मायके से निकल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें