फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अमरूद के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुड्ढी खास गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव घर के पीछे अमरूद के पेड़ से लटका मिला। उसे देखने के बाद गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की मां व गांव वालों से जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुड्ढी खास गांव निवासी राम गोपाल सोनी (43) पुत्र गोवर्धन सोनी परिवार के साथ औरंगाबाद में रहते थे। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व वह गांव आए थे। उसके बाद पत्नी व बच्चे औरंगाबाद चले गए। राम गोपाल मां भाना देवी के साथ रहते थे। कुछ दिन पूर्व भाना देवी भी गांव में ही रह रहे अपने छोटे बेटे राजू के घर रहने लगीं। जुमे की नवाज पढ़कर गांव के लोग जा रहे थे, तो राम गोपाल का शव पेड़ पर फंदे से लटका देखकर शोर मचाया। इसकी जानकारी होने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। युवक की मां भाना देवी ने थाने में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें