इटवा। इटवा थाने के ग्राम पकड़ी नन्दलाल निवासी तौफीक अली के पुत्र की अकरारी नाले में दूसरे दिन सोमवार को लाश मिली है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाने के ग्राम पकड़ी नन्दलाल निवासी तौफीक अली का 14 वर्षीय पुत्र तौसीफ रबिवार दोपहर में गांव के दक्षिण बह रही अकरारी नाले में दोस्तों के साथ नहाने गया था। बहाव तेज होने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और बह गया। उसके बाद आसपास के ग्रामीणो ने लाश की खोजबीन की। लेकिन लाश का अता पता नहीं चला। देर शाम पहुंचे गोताखोरों ने दूसरे दिन सोमवार को लाश को घटना स्थल से पांच सौ मीटर खोज निकाला। इस संबंध में एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक बालक की लाश को परिजनों की सिफारिश पर उन्हें सौंप दिया गया। संवाद