फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Wed, 07 Jun 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के मैनहवा गांव में बुधवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ उसका शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ बांसी ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

क्षेत्र के मैनहवा गांव की सुनीता (23) के पति संदीप व ससुर भगवानदास मुंबई में काम करते हैं। वह यहां बाबा जगई के साथ रहती थीं। मंगलवार रात को जगई को खाना खिलाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गईं। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो जगई ने ग्रामीणों को सूचना दी। गांव के लोगों ने दरवाजे के ऊपर लगे रोशनदान से कमरे में देखा तो सुनीता का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकता हुआ दिखाई दिया।
दो वर्ष पूर्व ही सुनीता की शादी संदीप से हुई थी। सुनीता का मायका संतकबीरनगर जिले के बेलहर थाना थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में है। घटना की जानकारी मिलते ही सुनीता के पिता रामदेव मैनहवा पहुंच गये। सीओ बांसी देवीगुलाम की मौजूदगी में शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष सर्वेश यादव ने बताया की सुनीता के पिता रामदेव ने लिखित सूचना दी है। उन्होंने किसी के ऊपर कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें