फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कमरे में मिला बुजुर्ग महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे में मिला बुजुर्ग महिला का शव
विज्ञापन

चिल्हिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र खम्हरिया गांव में सोमवार को एक बुजुर्ग महिला का शव उनके कमरे में मिला। कमरा अंदर से बंद था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर शव को बाहर निकलवाया।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी कलावती देवी (70) पत्नी मधुरश्याम घर पर अकेली रहती थीं। उनके पुत्र हरीश दिल्ली रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कलावती देवी को शनिवार शाम को घर बाहर देखा गया था। रविवार को उनके कमरे का दरवाजा बंद मिला तो लोगों ने अनुमान लगाया कि ठंड की वजह घर में ही होंगी। जब सोमवार को दोपहर बाद तक उनका दरवाजा नहीं खुला तो ग्रामीणों ने अनहोनी की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस, नायब तहसीलदार महबूब आलम के साथ पहुंची और कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया। कमरे में महिला का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। चिल्हिया एसओ दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें