मिश्रौलिया। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के उत्तर स्थित बूढ़ी राप्ती नदी के घाट पर नहाते समय डूबे युवक का बुधवार को उतराया हुआ शव मिला। क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी धर्मराज (18) पुत्र जुगनू मंगलवार को गांव के बगल से गुजरने वाले बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने गया था और डूब गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गोताखाेरों की मदद से तलाश में लगी थी। बुधवार सुबह घटना स्थल पर शव उतरा गया, इसके बाद उसे बाहर निकाला गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया अरुण कुमार ने कहा कि फॉरेंसिक टीम आई थी। लाश का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवादᅨ