फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चाय की दुकान चलाने वाले युवक का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के डड़वाढड्डी का रहने वाला था मृतक, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के चौराहे स्थित एक चाय की दुकान में फंदे से लटकती चाय विक्रेता की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वह थाना क्षेत्र के डड़वाढड्डी का निवासी था। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
गोल्हौरा थानाक्षेत्र के ग्राम डड़वाढड्डी निवासी दुर्गेश उर्फ गोलू (22) पुत्र सुखराम गोल्हौरा चौराहे पर कई वर्षों से चाय की दुकान चलाता था। बताते हैं कि बृहस्पतिवार रात में वह दुकान बंद कर रोज की तरह सोने चला गया। शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे उसका भाई दिनेश जब दुकान पर पहुंचा तो देखा कि अंदर टिनशेड में लगे लोहे की पाइप में गमछे के फंदे में दुर्गेश की लाश लटकी हुई है। उसने परिजन की मदद से लाश नीचे उतरवाया और अपनी मां धनपति के साथ थाने पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बलजीत कुमार राव ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मौके पर सीओ इटवा जयराम ने पहुंचकर जांच की। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मृतक की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच व कार्रवाई की जा रही है। मृतक अविवाहित था। दुर्गेश तीन भाइयो में सबसे छोटा था। पुण्यवासी व दिनेश दो इसके बड़े भाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें