फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खेत में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Mon, 22 May 2023 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रईस। फाइल फोटो
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के खरिकवा गांव में सब्जी के खेत की रखवाली करने गए युवक की लाश मिली। वह नग्न अवस्था में मृत पाया गया। मृतक की मां ने गांव के ही दो लोगों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के खरिकवा गांव निवासी रईस (38) पुत्र सत्तार ने गांव के पूरब स्थित खेत में सब्जियों की खेती की है। छुट्टा पशुओं से सब्जी की रखवाली करने के लिए वह खेत पर ही रहते थे। रविवार रात आठ बजे के करीब वह गांव स्थित घर से खाना खाकर खेत चले गए थे। रईस के परिजनों के अनुसार रात 11 बजे के करीब कुछ पुलिस वाले घर आए और बताया कि रईस बेहोशी की हालत नग्न अवस्था में खेत से करीब दो सौ मीटर दूर पड़ा हुआ था, किसी ने फोन कर इसकी जानकारी दी। उसे सीएचसी इटवा भेजा गया है। वहां जाकर देख लो।
मृतक की मां राबिया ने बताया कि पुलिस की सूचना पर सभी इटवा अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि रईस की मौत हो चुकी है। राबिया ने बताया कि रईस के शव पर कई जगह डंडे से पिटाई के निशान मिले हैं। राबिया ने त्रिलोकपुर पुलिस को गांव निवासी दो व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचानामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक की मां के तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आशनाई में हत्या की चर्चा
ग्रामीणों के अनुसार मृतक रईस अपने खानदान में सबसे बड़ा था। वह एक हाथ से दिव्यांग भी था। उसकी शादी बंगाल की एक महिला से हुई थी, जिससे उसका एक बेटा है। करीब 15 साल पहले वह बेटे को लेकर घर छोड़कर चली गई थी। करीब 10 दिन पहले उसका बेटा आफताब घर पर आया है। मृतक के बेटे ने बताया कि वह अपनी मां को लेकर कोलकाता था, कुछ साल पहले उन्हें लेकर मुंबई गया था। पिता की याद आ रही थी तो 10 दिन पहले अकेला घर पर आया हूं। मामला जो भी हो, ग्रामीण गांव की एक महिला से संबंध में रईस की हत्या की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें