फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, उसका थाना क्षेत्र के सेमरा खुर्द गांव में हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

उसका बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरा खुर्द गांव में एक युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। बुधवार सुबह कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे लटका उसका शव मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने उसका पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के सेमरा खुर्द गांव निवासी अनिल लोधी (32) पुत्र रामरक्षा लोधी मंगलवार को पत्नी और दो बच्चों के साथ जोगिया स्थित ससुराल गया था। वहां कुछ देर रुककर अपने घर सेमरा खुर्द आ गया। घर पर अनिल पिता व मां के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह जब उसे जगाया जाने लगा तो वह नहीं उठे, कमरे के अंदर कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों ने खिड़की से देखा तो कमरे की छत के कुंडे से युवक का शव लटका था। परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी। फिर उसका पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ रोहित उपाध्याय ने बताया कि कमरे की कुंडी तोड़कर पुलिस कमरे में घुसी शव को उतरवा कर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए साफ-साफ नहीं कहा जा सकता है कि यह घटना क्यों घटित हुई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें