फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाग में फंदे के सहारे पेड़ की डाल से लटका मिला युवक का शव

Tue, 24 Sep 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र क महदेवा बुजुर्ग गांव में की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महदेवा बाजार। सदर थाना क्षेत्र के महादेव बुजुर्ग गांव में सोमवार को बाग में पेड़ की डाल के सहारे फंदे से लटकता हुआ एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के महदेवा बुजुर्ग गांव के बाग में पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटकता हुआ। 18 वर्षीय अंगेज पुत्र श्यामचंदर की लाश मिली। पिता ने बताया कि दोपहर लगभग डेढ़ दो बजे भोजन को लेकर कुछ बात हुई। भोजन करने के बाद लड़का बाजार की तरफ गया था, अब फंदे से लटका मिला है। ग्रामीण शौच के लिए जा रहे थे, तब उन लोगों ने लटकता हुआ शव देखा और लोगों को बताया। ग्रामीणों ने फंदे से लटकता शव देख पुलिस को दी। इसके बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में शहर कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें