फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अस्पताल परिसर में मिला नवजात शिशु का शव

Fri, 04 Oct 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज परिसर के एमसीएच विंग के पास बृहस्पतिवार सुबह मृत हाल में एक नवजात पाया गया। लड़का है या फिर लड़की इसके बारे में पता नहीं चला। जानकारी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन जुट गया। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव कहां से आया, इस बात की चर्चा होती रही। वहीं, मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी के आंकड़े पर गौर करें तो 24 घंटे में 12 डिलीवरी हुआ था। जिसमें सब ठीक हैं, बच्चा कहां से आया और कौन लाकर फेंका यह जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल कम दिन का होना के कारण लकड़ा है या फिर लड़की। इस संबंध में शहर कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें