फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा चालक नरेंद्र की मिली लाश, पत्नी व एक बेटी अब भी लापता

विज्ञापन
नरेंद्र (फाइल फोटो)। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
रिक्शा चालक नरेंद्र की मिली लाश, पत्नी व एक बेटी अब भी लापता
विज्ञापन

तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बिगौवा नाले के पास बाढ़ के तेज बहाव में बहे रिक्शा चालक नरेंद्र की लाश पांच दिन बाद शनिवार को क्षेत्र के तमकुहवा गांव के पास मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी पत्नी और एक बेटी लापता है, जबकि एक बेटी अनुष्का की लाश एक दिन पहले मिली थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के डीडी रोड पर मंगलवार को शाम लगभग साढ़े पांच बजे रिक्शा चालक के अपनी पत्नी व दोनों बेटियों के साथ बहने के तीसरे दिन रिक्शा चालक नरेंद्र (42) की लाश मिली गई है। लाश ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पन्नापुर तमकुहवा के बीच बाढ़ में शनिवार शाम लगभग चार बजे बाढ़ के पानी में लोगों ने देखा। उसके बाद ग्रामीणों ने ढेबरुआ पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एसओ हरिओम कुशवाहा पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। लाश को बाहर निकलवाया। रिक्शाचालक नरेंद्र के परिजनों ने लाश की शिनाख्त की। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ढेबरुआ थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने कहा कि बरामद लाश रिक्शा चालक नरेंद्र की है। मां-बेटी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें