फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला युवक का शव, पास में थी बाइक

विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के नेउसा गांव के पास नहर में पड़ी युवक की बाइक। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
नहर में मिला युवक का शव, पास में थी बाइक
विज्ञापन

बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र के बतोरिया गांव निवासी युवक का शव शुक्रवार सुबह नहर में मिला। उसकी बाइक पास में ही नहर के किनारे खड़ी थी। युवक के परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चैनपुर मारवटिया व नेउसा गांव के बीच नहर में बतोरिया गांव के अनिल यादव (21) का शव मिला है। वह अपनी ननिहाल बस्ती जनपद के थाना रुधौली के अमघटी गांव में रहता था। बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे वह अपनी ननिहाल से अपने गांव बतोरिया के लिए निकला था, परंतु वह घर नहीं पहुंचा। शुक्रवार सुबह जब चैनपुर मरवटिया गांव के लोग खेत की तरफ गए तो नहर में शव व किनारे मोटरसाइकिल देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजन भी कोतवाली पहुंचकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें