खुनुवां। नेपाल के कपिलवस्तु जिला स्थित बेलबरिया गांव के पास नहर में शनिवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। एसपी हरि बहादुर ओली ने बताया कि मृतक की उम्र 30 साल के आसपास है और उसके चेहरे पर चोट के निशान भी मौजूद हैं। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए प्रांतीय अस्पताल बुटवल भेजा गया है। पुलिस की टीम बनाकर घटना की जांच की जा रही है।