बिस्कोहर के बूढ़ी राप्ती नदी बुड्ढी खास घाट पर घटना के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सिद्धार्थनगर जिले के बूढ़ी राप्ती नदी बुड्ढी खास घाट में स्नान करते समय लापता किशोर का शव मंगलवार की सुबह छगड़ीहवा घाट पर मिला। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुड्ढी खास गांव निवासी विकास (16) पुत्र प्रकाश सोमवार भोर में जलाभिषेक करने के लिए गांव के अन्य युवकों के साथ बूढ़ी राप्ती नदी के घाट पर गया था।
कांवड़ में जल भरने से पहले वह नदी में स्नान करने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ गए युवकों ने डूबते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में गांव के लोग इकट्ठा हो गए।
पुलिस और एनडीआरएफ के जवान उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार की सुबह शव घटनास्थल से दक्षिण छगड़िहवा घाट पर शव बरामद हुआ। थानाध्यक्ष विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।