फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वृद्ध महिला की कमरे में फंदे के सहारे लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, गोल्हौरा थाना क्षेत्र के मऊ गांव के टोला गदुरहिया का है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोल्हौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के मऊ गांव के टोला गदुरहिया में बृहस्पतिवार को कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे एक वृद्ध महिला का शव लटका मिला। इसकी जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के मऊ गांव के टोला गदुरहिया अकालमती (65) के परिजनों के मुताबिक मृतका बुधवार की रात्रि में खाना खाकर सोई थी। उसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह में देर तक दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका हुई और 112 को फोन किया। पुलिस मौके पर जब पहुंची तो कमरे के अंदर जाने का कोई रास्ता नहीं था। वह घर में बने रोशनदान से जब कमरे में देखने गई तो, इतने में जिस रस्सी से महिला ने फांसी लगाई थी, वह टूट गई और कमरे के अंदर कुछ गिरने की आवाज आई और परिजनों काे लगा की अभी वह जीवित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में परिजन कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गए, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने मृतका के देवर गुल्लूर की सूचना पर इत्तेफाकिया मामला दर्ज कर शव पीएम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ गोल्हौरा एसओ बृजेश सिंह का कहना है कि पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें