फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में युवक की मौत, पेड़ की डाल से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ की डाल से लटका मिला शव
विज्ञापन

इटवा थानाक्षेत्र के गिरधपुर गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। थानाक्षेत्र के गिरधरपुर गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध हाल में एक युवक की मौत हो गई। गांव के बाहर पेड़ की डाल पर गमछे के सहारे शव लटकता हुआ मिला। क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी राकेश चौधरी (28) पुत्र छोटकू चौधरी बुधवार की रात गांव के पश्चिम मंदिर पर रामलीला को देखने गया था। मगर रात में वह घर नहीं लौटा। बृहस्पतिवार को खेत की ओर गए लोगों ने गंगवार जाने वाली सड़क के पास स्थित आम के पेड़ की डाल पर उसका शव लटकता हुआ देखा। राकेश की साइकिल कुछ दूरी पर पड़ी मिली। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ इटवा रमेशचंद पांडेय और एसओ ज्ञानेंद्र राय मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। राकेश अभी अविवाहित था। इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें