फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सरयू नहर में उतराता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बगही में बह रही सरयू नहर में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की लाश उतराता हुआ लोगों ने देखा। शव को बाहर निकलवाया और पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के बगही में बह रही सरयू नहर में एक व्यक्ति की लाश दोपहर तीन बजे लोगों ने देखा। लाश की शिनाख्त हो गई है। लाश ढेबरुआ थाना क्षेत्र के डढ़उल के रहने वाले विष्णु (45) पुत्र राममिलन के रूप में हुआ है। मृतक अपने गांव के पश्चिम बह रही सरयू नहर में गिर गया था और बह कर बगही पहुंच गया। जहां ग्रामीणों ने उसे देख कर शोर मचाया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में ढेबरुआ एसएचओ छत्रपाल सिंह ने बताया कि मृतक अपने गांव में ही नहर में डूबा है और बहकर बगही तक आ गया है। लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें