बढ़नी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी के माल गोदाम तिराहा के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति की लाश मिली। पुलिस ने शव के शिनाख्त की काफी कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को मोर्चरी में भेजवा दिया। जानकारी के अनुसार, बढ़नी के माल गोदाम तिराहा की ओर से लोग निकले थे। इसी बीच एक व्यक्ति का शव दिखा। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। संवाद