फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में हत्या कर दफनाया शव, पहचान नहीं

Tue, 20 Feb 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। खुनुवां बाॅर्डर से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के नगर पालिका वार्ड नंबर चार के पिपरी गांव के दक्षिण नहर की खाई में एक व्यक्ति की हत्या कर दफनाया गया अधजला शव मिला। सिर धड़ से अलग करके गायब कर दिया गया है। नेपाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक के भारतीय होने की भी आशंका जताई जा रही है। कारण नियमित भारतीय लोगों को आवागमन होता है।
विज्ञापन


नगर पालिका वार्ड नंबर चार के पिपरी गांव नेपाल के रविवार की शाम करीब छह बजे कोदहवा चौराहे से पांच सौ मीटर दक्षिण एक खाई में बिना सिर का शव दबा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान रवींद्र तिवारी को दी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव का सिर्फ घुटना वाला हिस्सा ही देखा गया था। पुलिस एसपी कपिलवस्तु नवरत्न पौडेल ने कहा कि व्यक्ति का शव सोमवार सुबह खोदकर निकाला गया। कहीं और हत्या कर सिर काट दिया गया और गर्दन में छेद कर दिया गया। शरीर जले हुए हैं। शख्स ने जींस शर्ट पहन रखी है और उसकी कलाई पर धागा बंधा हुआ है। अभी तक सिर नहीं मिला है।
पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर शव बरामद कर लिया। प्रशिक्षित डॉग स्क्वायड के साथ एक टीम को घटनास्थल पर तैनात की गई है। पुलिस एसपी पौडेल ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान उजागर नहीं की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कपिलवस्तु अस्पताल ले जाया गया है। पौडेल ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हत्यारा कोई भी हो उसे ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें