फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ससुराल से लौट रहे दंपती को डीसीएम ने मारी टक्कर, पति की मौत

Wed, 17 Apr 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सूपा के पास हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सिद्धार्थनगर-बस्ती मार्ग पर स्थित सूपा के पास एक रफ्तार पिकअप ने मंगलवार को एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी सुरक्षित बच गई। मृतक पति ससुराल लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कुडज़हवा गांव निवासी श्यामू चौरसिया (26) पुत्र संतराम चौरसिया अपनी पत्नी रेखा व चार की बेटी के साथ बाइक से इटवा में ससुराल गया था। मंगलवार दोपहर वह वापस आ रहा था। अभी वह बांसी- बस्ती मार्ग पर स्थित सूपा के पास पहुंचा था कि बांसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों दूर जा गिरे। दुर्घटना में श्यामू चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी रेखा व चार साल की बेटी को खरोच तक नहीं आई। मौके पर भीड़ जुट गई। पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस इस उम्मीद में श्यामू को लेकर जिला अस्पताल आ गई कि संभव है। उसके सांसों की टूटी डोर जुड़ जाए, लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवार के बाकी सदस्य भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जोगिया थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। तहरीर नहीं मिली है मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें